{"_id":"6106ed1c8ebc3e84091e5cfe","slug":"crime-pilibhit-news-bly4550591111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा मालिक से वसूली करने के मामले में दो और सिपाही लाइनहाजिर, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा मालिक से वसूली करने के मामले में दो और सिपाही लाइनहाजिर, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। ढाबा मालिक से डोडा बरामदगी के नाम पर 1.10 लाख रुपये वसूली का मामला दिन पर दिन तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में प्रकाश में आए दो और सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है। इसके अलावा ढाबा मलिक की तहरीर पर एसपीने पूरनपुर पुलिस को सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। शनिवार देर रात चार सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पंकज कॉलोनी निवासी अहमद हुसैन उर्फ गुड्डू की असम हाईवे के सिरसा चौराहे पर मिठाई की दुकान और असम हाईवे पर ढाबा है। ढाबा मालिक ने कुछ दिन पहले एसपी से मिलकर चार सिपाहियों पर डोडा तस्करी के नाम पर 1.10 लाख रुपये वसूली करने का आरोप लगाया था। शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लेकर सिपाही सुरेंद्र पटेल, हनुमान यादव, विक्की को लाइनहाजिर कर दिया था। इस प्रकरण की जांच डायल 112 के इंस्पेक्टर राजेश कुमार को सौंपी गई थी। उन्होंने लगातार दो दिन टीम के साथ ढाबा पर पहुंचकर जांच की। एक दिन पहले शिकायत करने वाला ढाबा मालिक बैकफुट पर आ गया। उसने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में कार्रवाई न चाहने का तर्क दिया। शोर मचा कि ढाबा मालिक ने मोटी रकम लेकर समझौता कर लिया। हालांकि बाद में ढाबा मालिक गुड्डू ने इससे इनकार कर दिया। इस प्रकरण में जुड़े सिपाही रामदूत और विक्रांत को शनिवार शाम लाइन हाजिर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस को आरोपी सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अहमद हुसैन उर्फ गुड्डू की ओर से वसूली के आरोपी सुरेंद्र पटेल, विक्की सिंह समेत दो अज्ञात सिपाहियों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
इस प्रकरण में दो सिपाहियों को उच्चधिकारियों ने लाइनहाजिर कर दिया है। साथ ही ढाबा मालिक की ओर से मिली तहरीर के आधार पर चार सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की गंभीरता के साथ जांच कराई जा रही है। - लल्लन सिंह, सीओ पूरनपुर