{"_id":"6106ec6b8ebc3e8475159676","slug":"crime-pilibhit-news-bly455058792","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में घर में घुसकर मारपीट, दारोगा और सिपाही लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में घर में घुसकर मारपीट, दारोगा और सिपाही लाइनहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर(पीलीभीत) । 22 दिन पहले मीरपुर वाहनपुर गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए बांका लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। मगर पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया था। इस पर पीड़ित परिवार ने वीडियो के साथ एसपी से मामले की शिकायत की, तो मामले की जांच कराई गई। जांच में मामला सही पाए जाने पर एसपी ने मीरपुर चौकी इंचार्ज और सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी निदा मिर्जा ने बताया कि नौ जुलाई को परिवार के कुछ लोगों से रंजिश को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई थी। सूचना मिलने पर मीरपुर चौकी इंचार्ज परविंदर सिंह और सिपाही अमित मौके पर पहुंचे थे। पुलिस पीड़ित परिवार से बात कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा और बांका लेकर घर में घुस आए और पुलिस की मौजूदगी में गाली गलौज करते हुए बांका लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। लेकिन पुलिस तमाशबीन बनी देखती रही। पीड़ित परिवार ने घटना वाले दिन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में किरीट कुमार राठौर के समक्ष पेश होकर साक्ष्य के तौर पर वीडियो के साथ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने इस प्रकरण की जांच सीओ प्रशांत सिंह को सौंपी। जांच में मामला सही मिलने पर सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने चौकी इंचार्ज परविंदर सिंह और सिपाही अमित को लाइनहाजिर कर दिया है।
मारपीट की घटना में पुलिस की मौजूदगी में धमकी और बांका लहराने के मामले में चौकी इंचार्ज और सिपाही को लाइनहाजिर किया गया है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। - प्रशांत सिंह, सीओ बीसलपुर