फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

प्रशासकों की देखरेख में सर्वाधिक खर्च करने वाली तीन ग्राम पंचायतों की होगी जांच

Fri, 23 Jul 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासकों की देखरेख में सर्वाधिक रकम खर्च करने वाली तीन ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों की जांच कराई जाएगी। शासन के निर्देश मिलने के बाद डीएम ने जांच की जिम्मेदारी सीडीओ को सौंपी है।
विज्ञापन

पिछले साल 25 दिसंबर को समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसी के साथ तत्कालीन प्रधानों के डोंगल भी बंद कर दिए गए थे। ब्लॉकवार प्रशासकों की नियुक्ति कर विकास कार्य कराए गए थे। शासन ने प्रशासकों की नियुक्ति के दौरान सर्वाधिक धनराशि खर्च करने वाली ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार का आदेश मिलने के बाद डीएम पुलकित खरे ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम ने बताया कि शासनदेश के अनुसार जिले की तीन ग्राम पंचायत शेरपुर कलां, पूरनपुर देहात और दियोहना में सर्वाधिक खर्च हुआ था। इस पर यहां हुए कार्यों की जांच कराई जाएगी। जांच सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरपुर में हुआ सर्वाधिक खर्च
जांच के दायरे में आईं तीन ग्राम पंचायतों सर्वाधिक खर्च शेरपुर कला में एक करोड़ रुपये हुआ है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पूरनपुर देहात में 38 लाख जबकि दियोहना में 32 लाख रुपये खर्च कर विकास कार्य कराए गए थे।

सही से हुई जांच तो फंस सकते हैं जिम्मेदार
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के नाम पर घपलेबाजी कोई नई बात नहीं है। पहले भी शेरपुर कला समेत कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में धांधली के आरोप लगने के बाद जांच कराई गई थी। इसमें गड़बड़ी भी निकलकर आई। मगर नोटिस देने के बाद कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई। इस बार भी प्रशासकों के कार्यकाल में हुए कार्यों पर सवाल उठाए जा चुके हैं। ऐसे में अगर निष्पक्ष ढंग से जांच हुई तो कई जिम्मेदारों का फंसना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed