{"_id":"60f5c58d8ebc3e6d424a29b7","slug":"crime-pilibhit-news-bly4536740170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहिद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहिद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी में 17 जुलाई की रात हुए जाहिद हत्याकांड के मुख्य आरोपी को सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध जाहिद खां की गाली देने से मना करने पर मोहल्ले के ही तीन लोगों ने 17 जुलाई को देर रात लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र शाहिद खां ने गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में पुलिस में 18 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में मोहल्ले के ही इकबाल, मेहरबान और निराले की पत्नी सगरिया बेगम को नामजद किया गया है। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपी इकबाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इकबाल की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली है। सीओ प्रशांत सिंह ने कोतवाली पहुंचकर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने हत्याकांड का इकबाल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस हत्याकांड के दो आरोपी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को प्राप्त हो गई है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में जाहिद खां के सिर पर गंभीर चोटें आने की पुष्टि हुई है।