फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

इंदौर की कंपनी ने प्रवक्ता से 60 हजार ठगे

Tue, 20 Jul 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। इंदौर की एक फाइनेंस कंपनी ने अपना एजेंट बनाने के नाम पर नगर के एक प्रवक्ता से 60 हजार रुपये ठग लिए। मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज रोड निवासी दुर्गादत्त ने बताया कि नगर के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। पिछले दिनों इंदौर की एक फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने फोन पर उन्हें अपना एजेंट बनाने का ऑफर दिया। उक्त अधिकारी ने प्रवक्ता को अच्छा कमीशन और वेतन देने का लालच दिया था। अधिकारी ने कंपनी के नियमों के तहत प्रवक्ता से अपनी कंपनी के बैंक खाते में 60 हजार रुपये दो बार में जमा करने को कहा। प्रवक्ता ने उक्त कंपनी के बारे में बिना जांच पड़ताल करे ही कंपनी के बैंक खाते में पहले 50 फिर दस हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद कई दिन बाद जब प्रवक्ता ने कंपनी के संबंधित अधिकारी से फोन से बात करने का प्रयास किया, तो उसका फोन बंद निकला। बाद में पता चला कि प्रवक्ता द्वारा जमा किए गए रुपये बैंक खाते से निकाल लिए गए। काफी प्रयास करने के बाद भी उस अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद प्रवक्ता ने सोमवार को कोतवाली में इंदौर की कंपनी और अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। तहरीर में अधिकारी के फोन नंबर का भी उल्लेख किया गया है। कोतवाली के दिवस अधिकारी असगर हुसैन ने जब आरोपी अधिकारी के फोन नंबर पर बात करने का प्रयास किया तो फोन बंद जा रहा है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed