फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

वसूली में बाधा बनने पर साथियों ने की थी वाचर संदीप की हत्या, तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। हरीपुर रेंज में संविदा पर तैनात वॉचर संदीप सिंह हत्या अवैध वसूली का विरोध करने पर की गई थी। वारदात को अंजाम तीन साथी वॉचरों और वनरक्षक ने मिलकर दिया था। पुलिस ने नामजद किए गए तीनों वाचरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी वन रक्षक अभी फरार है।
विज्ञापन

यह घटना पिछले साल आठ सितंबर को हरीपुर रेंज की ढक्काचांट वन चौकी क्षेत्र में हुई थी। सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव महादेव माती निवासी संविदा पर तैनात वॉचर संदीप सिंह (27) हरीपुर रेंज परिसर स्थित एक आवास में रहते थे। आठ सितंबर को संदीप का खून से लथपथ शव आवास में मिला था। उसके सीने पर फारेस्ट गार्ड प्रकाश की सरकारी रायफल रखी मिली थी। भाई राजेंद्रपाल सिंह ने धारदार हथियार से हमला करने के बाद गोली मारकर संदीप की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बरामद रायफल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा था।
विज्ञापन

संदीप की गर्दन पर धारदार हथियार से आई चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने 13 दिसंबर को मृतक के भाई की तहरीर पर हरीपुर रेंज के वनरक्षक वसीम अली, वाचर त्रिभुवन सिंह, सियाराम, नेतराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों नामजद वॉचरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
आरोपी रुपये लेकर जंगल से लकड़ी कटवाने के साथ गोवंश पार कराते थे। वॉचर संदीप इसका विरोध करता था। आरोपियों ने पहले उसे साथ मिलाने की कोशिश की। मगर जब वह नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपी वनरक्षक वसीम की गिरफ्तारी शेष है, टीम लगाई है। - किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed