फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

महिला की रंजिशन गोली मारकर हत्या

Fri, 02 Jul 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर (पीलीभीत)। रंजिश के चलते पिपरिया जयभद्र गांव में एक महिला को गोली मार दी गई। गोली सिर में लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजन ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया। उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई राजकुमार रोजगार सेवक है। उसे वहीं का कपिल पांडेय नौकरी से हटवाना चाहता है। इसको लेकर पहले से विवाद चल रहा है। 13 मई को आरोपी ने राजकुमार के घर में घुसकर मारपीट की गई थी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। जबकि आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

इंद्रजीत के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी कपिल बाइक पर रोजगार सेवक राजकुमार के पीड़ित के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। उसके दोनों हाथों में तमंचे थे। गालियां देने का विरोध करने पर आरोपी कपिल ने पहले मारपीट की और फिर तमंचे से दो फायर कर दिए। उसके तमंचे से निकली गोली घर में मौजूद इंद्रजीत की पत्नी शीला देवी (23) के सिर में पीछे की तरफ लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। राजकुमार की पत्नी निर्मला देवी को भी चोट आई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गया। परिवार वाले घायल शीला देवी को सीएचसी ले गए। वहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर सीओ लल्लन सिंह, कोतवाल हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। इसी की रंजिश में घटना बताई गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी। दोबारा कोई विवाद न हो, इसके लिए गांव में दरोगा और दो सिपाही तैनात कर दिए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

सीएचसी में परिजन ने किया हंगामा
घायल महिला के सीएचसी पहुंचने के कुछ ही देर में परिवार के काफी लोग आ गए थे। उन्होंने एंबुलेंस आने में देरी और पूर्व में दर्ज कराई गई मारपीट की रिपोर्ट में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि अगर पुलिस ने पुरानी घटना में संजीदगी दिखाई होती तो आरोपी वारदात को अंजाम नहीं देता। इसको लेकर पुलिस और घायल के परिवार वालों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अंत में सीओ ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed