फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

प्रेमजाल में फंसाकर युवती का धर्म बदलवाने का आरोप

Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर (पीलीभीत)। प्रेमजाल में फंसाने के बाद युवती का धर्म परिवर्तन करा दिया गया। आरोप है कि उसे दुबई ले जाकर रहने का झांसा दिया और दो लाख रुपये-जेवरात भी ऐंठ लिए। युवती की मां ने एएसपी से मुलाकात कर शिकायत की। इसके बाद कोतवाल पूरनपुर को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पुत्री नगर के एक कॉलेज की में पढ़ती थी। वर्ष 2016-17 में कॉलेज के वार्षिकोत्सव के दौरान मोहल्ला साहूकारा (कुरैशियान) का एक युवक कॉलेज के एक छात्र के साथ उनके घर आया। तभी पुत्री से उसका परिचय हो गया। आरोपी उसकी पुत्री को कॉलेेज आने-जाने पर पीछा करने लगा। दोनों बातचीत भी होने लगी और पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने पुत्री को निकाह कर दुबई ले जाने का झांसा दिया। पुत्री राजी हो गई तो उसने घर से 40 तोला सोने के जेवरात, ढाई किलोग्राम चांदी और दो लाख रुपये कई बार में ले लिए। पखवाड़ा भर पहले घर मेें रखे जेवरात न मिलने पर उन्होंने बेटी से जानकारी की। पहले तो पुत्री टालमटोल करती रही, मगर बाद में पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार के सदस्यों संग आरोपी के घर पहुंची और नकदी, जेवरात वापस मांगे। मगर आरोपी ने साथियों संग हमला बोल दिया। गाली-गलौज कर धमाकया। फिर बेटी ने यह भी बताया कि उसका आरोपी ने धर्म परिवर्तन करा दिया है और वह दुबई जाने की जिद करने लगी। एएसपी ने शिकायत पर कोतवाल पूरनपुर हरीश वर्धन सिंह को जांच के निर्देश दिए। कोतवाल ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

पहले भी एक छात्रा को ले जाया गया था दुबई
युवती जिस कॉलेज की छात्रा रही। उसी कॉलेज की एक अन्य छात्रा को भी प्यास का झांसा देकर फंसाया गया था। बाद में उसे दुबई लेजाकर निकाह कर लिया गया। मगर दोनों परिवारों की सहमति के चलते किसी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला ने शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए कोतवाल पूरनपुर को जांच दी गई है। मामला पुराना है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed