फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

जयमाला से पहले वर-वधु पक्ष में मारपीट, बरात वापस लौटी

Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। जयमाल के समय अचानक वर-वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया और मारपीट हुई। फिर शादी से इनकार कर लड़का पक्ष बरात लेकर वापस चला गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लड़की पक्ष के पांच लोगों को पकड़कर थाने आ गई। लड़की पक्ष ने दहेज का विवाद बताते हुए थाने में तहरीर दी। वहीं ग्रामीण पनीर की सब्जी न होने पर लड़का पक्ष के नाराजगी जताने को विवाद की मुख्य वजह बताते रहे। दूसरे दिन थाने में हुई पंचायत के बाद सुलह हो गई। अब गजरौला के शिव मंदिर में शादी होगी।
विज्ञापन

घटना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली एक युवती की शादी पूरनपुर क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। तमाम रस्में पूरी हो चुकी थी। शुक्रवार रात गांव में ही वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11 बजे अचानक लड़का-लड़की पक्ष में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमा लोगों ने बरातियों के लिए डाली गई कुर्सियां उठाकर एक दूसरे पर बरसाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची गजरौला पुलिस पांच युवकों को पकड़कर थाने ले आई। लड़का पक्ष शादी से इनकार कर बरात वापस ले गया। लड़की की मां ने तहरीर दी। इसमें बताया कि सात लाख रुपये दहेज उनसे मांगा गया था, जिसमें पांच लाख दे चुके हैं। दो लाख जयमाला से पहले मांगे जा रहे थे। इसे देने में असमर्थता जताई तो रिश्ता तोड़कर लड़का पक्ष चला गया। तोड़फोड़ और मारपीट की गई। वहीं, गांव में विवाद के पीछे एक और वजह की चर्चा है। बरात में शामिल कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हे के एक रिश्तेदार को पनीर की सब्जी खाने का नहीं मिली, इस पर वह गुस्सा हो गया था। फिर मारपीट होने लगी थी। दूसरे दिन दोनों पक्षों की थाने में पंचायत के बाद सुलह हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गजरौला मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत के बाद सुलह हो गई है। अब दोनों लोग कस्बे के शिव मंदिर में शादी करेंगे। कार्रवाई से भी इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed