फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

संभल के डबल मर्डर और लूट कांड में दो युवक हिरासत में लिए, कार भी बरामद

Tue, 15 Jun 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। 18 दिन पहले संभल में ट्रक लूटने के बाद चालक और हेल्पर की हत्या के मामले में वहां की पुलिस ने रविवार को जिले में दबिश दी। पुलिस ने गजरौला और जहानाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक लूट और हत्या में शामिल थे। हत्या में प्रयोग की जाने वाली इनोवा कार भी बरामद हुई है। पुलिस दोनों को लेकर संभल गई है।
विज्ञापन

संभल जिले में चंदौसी बाईपास में 28 मई की रात कुछ लोगों ने ट्रक लूटने के बाद आंवला रोड पर ले जाकर चालक बिहार राज्य के जनपद ईस्ट चम्पारण निवासी बिलासपुर निवासी परमात्मा और हेल्पर इरशाद मियां की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव फेंककर चले गए थे। मामले में बिहार के रहने वाले ट्रक मालिक संतोष गिरी ने संभल में ट्रक चालक और हेल्पर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जब दोनों युवकों की रामगंगा नदी से शव बरामद हुए तो संभल पुलिस ने छानबीन करते हुए थाना चंदौसी के प्रगति बिहार कॉलोनी निवासी किशनवीर को गिरफ्तार कर उसे पूछताछ की। उसने अपने अन्य साथियों के साथ जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी शिशुपाल और जहानाबाद क्षेत्र के मीरपुर निवासी संतोष का नाम बताया। इस पर संभल पुलिस ने रविवार रात को दोनों स्थानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट में प्रयोग इनोवा कार भी बरामद हुई है, जिस पर पंजाब का नंबर प्लेट लगा है। पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। जहां उनकी निशानदेही पर अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

लूट और डबल मर्डर के मामले में संभल पुलिस जिले में आई थी। घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
- किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed