फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

होली पर कई जगह विवाद, दौड़ती रही पुलिस

Tue, 30 Mar 2021 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। होली पर कई जगह विवाद हुए। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस इधर-उधर दौड़ती रही। पुलिस की मुस्तैदी से कहीं कोई बड़ा बवाल नहीं हो सका।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के चलते होली पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन खास चिंतित था। संवेदनशील इलाकों में प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। रविवार रात से एसपी किरीट कुमार, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी सड़कों पर भ्रमण करते रहे। इसी बीच शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां में कुछ युवकों के दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर कीचड़ फेंकने का आरोप लगा। दूसरे समुदाय के लोगों ने इकट्ठे होकर इसका विरोध किया। इससे विवाद शुरू हो गया। इसकी सूचना मिलते एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से बात की और संभ्रांत लोगों की मदद से मामला निपटा दिया। वहीं मोहल्ला बेनी चौधरी में रविवा देर रात तक डीजे पर डांस चल रहा था। इस दौरान कुछ युवक आपस में बार-बार झगड़ रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बंद करा दिया। इसको लेकर पुलिस से कुछ नोकझोंक भी हुई। मोहल्ला साहूकारा में बाइक की चाबी निकालने के दौरान युवाओं के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसे संभ्रांत लोगों ने मिलकर निपटाया। सोमवार को बाग गुलशेर खां में ही होली खेलने के दौरान युवाओं के दो पक्ष झगड़ गए, जिससे मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झगड़ा कर रहे युवक जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed