{"_id":"6054ecee8ebc3edbef0a8b38","slug":"crime-pilibhit-news-bly441197914","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ हटे, जमीन का मामला नहीं सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ हटे, जमीन का मामला नहीं सुलझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्व प्रधान पति से पुजारी के पैरों में नाक रगड़वाने के मामले में सीओ का तबादला कर दिया गया। मगर जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, उस पर किसी का ध्यान नहीं है। मंदिर की जमीन पर कब्जे का विवाद अभी तक नहीं सुलझा है।
बिलसंडा के मरौरीखास गांव में महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व सीओ बीसलपुर रहे विनीत सिंह बिलसंडा क्षेत्र के मढ़ानाथ मंदिर गए थे। वहां पुजारी गुड्डू ने पूर्व प्रधान बीना अवस्थी के पति संजीव अवस्थी पर मंदिर की आठ एकड़ जमीन पर कब्जा कराने और धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने का आरोप लगाया था। इसके बाद सीओ पर पूर्व प्रधान पति से पुजारी के पैरों पर रगड़वाने का आरोप लगा था। सीओ ने घटना वाले दिन पूर्व प्रधान पक्ष के दस लोगों को मुचलका पाबंद किया था। इधर, मामला शासन तक पहुंचने के बाद उन्हें जनपद से स्थानांतरण कर लखनऊ सीबीसीआईडी भेज दिया गया, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लगे आरोप की सत्यता जांचने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
कोट
इस प्रकरण में मुझे कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, और न ही सीओ द्वारा कोई जांच रिपोर्ट भेजी गई है। मामला संज्ञान में आया है, अब इसकी स्वता जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। - राकेश गुप्ता, एसडीएम