फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल

Sat, 20 Mar 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
अमरिया। डीजे पर डांस करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री ने अपनी लाइसेंस पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे भाजपा के लोगों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव भैसहा निवासी निशान सिंह के घर पर पांच मार्च की रात एक पार्टी का आयोजन था। जहां पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सर्वजीत सिंह भी शामिल होने पहुंचे थे। पार्टी में डीजे की धुन पर डांस करते हुए उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। वहीं पार्टी में मौजूद कुछ लोगों बृहस्पतिवार को हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इस पर अमरिया एसओ उदयवीर सिंह ने उनके खिलाफ हर्ष फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद प्रारंभिक जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा उनके असलह निरस्तीकरण की भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed