फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सिपाही के घायल होने पर पुलिस ने पिकअप पकड़ी तो व्यापारियों ने कोतवाली घेरी, हंगामा

Sat, 13 Mar 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। नो पार्किंग में खड़ी पिकअप से टकराने से सिपाही के घायल होने पर कोतवाली पुलिस गाड़ी को उठाकर कोतवाली ले गई। पिकअप में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष का सामान भरा था। इस पर व्यापारियों ने कोतवाली कर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। व्यापारी पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे। व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई और कब्जे में ली गई पिकअप छोड़ दी। कहीं तब जाकर व्यापारी शांत हुए। उधर, घायल सिपाही को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आफरोज जिलानी के पास एक कंपनी की एजेंसी है। उनका गोदाम नकटादाना-खकरा रोड पर है। शुक्रवार देर शाम पिकअप में उनकी दुकान का सामान आया था। पुलिस के मुताबिक सामान लदी पिकअप नो पार्किंग में खड़ी हुई थी। सिविल लाइन पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही कौशल कुमार (22) रात करीब आठ मोबाइल ड्यूटी पर था। नकटादाना-खकरा रोड से गुजरते समय सामने आ रही कार को बचाने के चक्कर में सिपाही कौशल कुमार की बाइक नो पार्किंग में खड़ी पिकअप से टकरा गई, जिससे सिपाही घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस नो पार्किंग में खड़ी सामान भरी पिकअप में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

इसका पता लगने पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आफरोज जिलानी कोतवाली गए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से व्यापारी नेता की कहासुनी हो गई। इसका पता लगने पर रात करीब साढ़े नौ बजे सौ के करीब व्यापारी कोतवाली में जमा हो गए और धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच कोतवाल अतर सिंह भी पहुंच गए। वह पहले तो सख्ती दिखाते रहे, लेकिन व्यापारी शांत होने के बजाय उग्र होते गए। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हेलमेट और मास्क के चालान को लेकर भी व्यापारियों ने पुलिस पर विरोध जता दिया। इसके बाद पुलिस वाले बैकफुट पर आ गए। कोतवाल ने पकड़ी गई पिकअप छोड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यापारी शांत हो गए। इस बीच सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा सामान लदी पिकअप सड़क किनारे खड़ी हुई थी। सिपाही खुद लड़खड़ाते हुए बाइक चला रहा था, जो टकरा गया। फिर भी पुलिस सामान समेत पिकअप ले आई, जो गलत है। पुलिस ने पिकअप चालक से अभद्रता भी की। अब बातचीत के बाद मामला निपट गया है।

- आफरोज जिलानी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष
नो पार्किंग में सामान लदी पिकअप खड़ी थी। सामान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष के यहां आया था। घायल सिपाही को अस्पताल भर्ती कराया गया है। चूंकि पिकअप में सामान लदा था, इसलिए अभी उसे छोड़ दिया है। सिपाही तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी। - अतर सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed