फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

Sat, 13 Mar 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। क्रय केंद्र से गन्ने की तौल कराकर लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर निवासी गंगा सहाय ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनका 30 वर्षीय पुत्र अजयपाल ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ने लेकर रढ़ैैता गांव स्थित क्रय केंद्र तौल कराने गया था। शाम करीब चार बजे वहां से खाली ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लौट रहा था। रास्ते में शाहबाजपुर और रढ़ैता गांव के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जमा हुए ग्रामीणों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजन निजी वाहन में अजयपा को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिजन शव लेकर घर लौट गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि परिवार से सूचना मिलने पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed