फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

फैजुल्लागंज जंगल में अवैध रूप से मछली पकड़ते दो पकड़े गए

Sat, 13 Feb 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime
माधोटांडा। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के फैजुल्लागंज जंगल में उड़नदस्ता दल ने मछली का शिकार करते दो लोगों को बृहस्पतिवार रात पकड़ा। तीन बाइक भी बरामद की गई। मछली पकड़ने का जाल भी बरामद किया गया। विभागीय कार्रवाई के बाद शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में सुरक्षा में सेंधमारी जारी है। प्रतिबंध के बावजूद वनसंपदा को नुकसान पहुंचने वाले लोग जंगल में घुस रहे हैं। तीन दिन पहले महोफ रेंज में घास लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा गया था। इधर, बृहस्पतिवार रात पीटीआर के उड़नदस्ता दल को बराही रेंज की फैजुल्लागंज बीट के जंगल में एक तालाब से मछलियों के पकड़ने की सूचना मिली। इस पर उड़नदस्ता प्रभारी वन दरोगा नवनीत यादव, शेर सिंह ने रेंज के कर्मचारियों के साथ पहुंचे दो को धर दबोचा। टीम ने मौके से तीन बाइक और जाल भी बरामद किया। बताते हैं कि टीम के पहुंचने पर कुछ लोग भाग भी गए। बराही रेंजर डीके गोयल ने बताया कि शेरपुर निवासी शाहिद और भगवंतापुर निवासी अरविंद के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया। दोनों को शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed