{"_id":"60159c878ebc3e2c4d2e5643","slug":"crime-pilibhit-news-bly4355322149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बवाल को लेकर एक समुदाय पर की आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बवाल को लेकर एक समुदाय पर की आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। किसान आंदोलन में दिल्ली में हुए विवाद पर एक समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया। वायरल पोस्ट का विरोध हुआ तो कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली पुलिस ने आईटीएक्ट और भड़काऊ पोस्ट करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
किसान आंदोलन के बीच गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए बवाल को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर बातें और फोटो पोस्ट भी कर रहे हैं। शहर के मोहल्ला खकरा निवासी सागर देवल पुत्र प्रमोद देवल ने शुक्रवार रात फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। इसमें एक समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखने का आरोप है। कुछ लोगों ने पोस्ट वायरल होने पर आपत्ति जताते हुए शिकायत कोतवाली पुलिस से की। मामला तूल न पकड़ जाए, पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन में पोस्ट डालने वाले के बारे में जानकारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि मोहल्ला खकरा निवासी पलविंदर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवादित पोस्ट भी डिलीट करा दी गई है।