फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पिता-पुत्र को विदेश भेजने के नाम पर पौने नौ लाख ठगे

Sun, 24 Jan 2021 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। पिता-पुत्र को विदेश भेजने का झांसा देकर 8.75 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये वापस मांगने पर मारपीट कर भगा दिया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव रामपुर मुश्तकीन कोन निवासी जगजीत सिंह की ओर से चार जालसाजों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़ित जगजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव गढ़वाखेड़ा निवासी जगतार सिंह से उसकी पुरानी पहचान थी। उसने विदेश में कुछ लोगों से जान पहचान होने की बात कही थी। यह झांसा दिया था कि वह विदेश में कहीं भी उन्हें भिजवा सकता है। आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने अपने और बेटे को विदेश भेजने की बात चलाई। फिर आरोपी ने अपने दामाद लखविंदर सिंह से मिलवाया। विदेश भेजने के नाम पर चार अक्तूबर 2017 को 2.90 लाख रुपये, पांच अक्तूबर 2017 को 2.90 और 2.90 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। पिता-पुत्रों से 8.75 लाख रुपये लेने के बाद कई दिनों तक टरकाता रहा। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टाल मटोल करने लगे। बाद में कहा कि पूरनपुर का मकान बेचने के बाद रुपये लौटा देगा। मगर रुपये नहीं दिए। 10 नवंबर 2020 को जब पीड़ित रुपये वापस मांगने गए तो जगतार सिंह ने अपने पुत्र गुरवीर सिंह, प्रदीप सिंह और दामाद मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी लखविंदर सिंह सांग मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर भगा दिया। उस वक्त भी पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसओ सेहरामऊ उत्तरी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed