फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

फर्जी सट्टा कराने वाले 49 गन्ना माफिया पकड़े, कई रडार पर

Tue, 27 Oct 2020 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। अब तक धान माफिया का खेल चल रहा था। मगर, पेराई सीजन नजदीक आते ही गन्ना माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। विभागीय कर्मचारियों की साठ-गांठ से गन्ना माफियाओं ने अपने नाम से फर्जी सट्टे बनवा लिए। यही माफिया औने-पौने दामों में गन्ना खरीद कर उसे सेंटर में बेंचकर भारी मुनाफा कमाएंगे। शासन की सख्ती केे बाद हुए सत्यापन में माफियाओं का खेल खुलकर सामने आ गया। गन्ना विभाग ने 49 गन्ना माफियाओं को चिन्ह्ति कर उनके सट्टे निरस्त कर दिए हैं। फिलहाल, अभी अन्य फर्जी सट्टाधारक किसानों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

जनपद में फसलों की खरीद के दौरान माफिया का सक्रिय होना आम बात है। धान खरीद की तरह गन्ना खरीद माफिया भी सक्रिय हैं, क्योंकि नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है। माफियाओं ने सर्वे के दौरान अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते छदम नाम से सट्टे बनवा लिए। शासन भी गन्ना खरीद में होने वाली गड़बड़ी रोकने के लिए पहले से ही सख्त है। विभागीय अधिकारियों को सट्टों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों ने सट्टों के सत्यापन के लिए राजस्व अभिलेखों और गन्ना क्षेत्रफल का मिलान कराया तो माफियाओं का खेल खुलकर सामने आ गया। सत्यापन में 49 ऐसे फर्जी किसानों के नाम फर्जी सट्टे बने पाए गए। इन किसानों के नाम जमीन नहीं है। यह फर्जी किसान गन्ना माफिया के रूप में किसानों से औने-पौने दामों में गन्ना खरीदकर उसे सेंटर पर बिक्री करके सीजन में मोटा मुनाफा कमाते हैं। गन्ना विभाग ने फर्जी पाए जाने के बाद सभी 49 फर्जी किसानों के सट्टे निरस्त कर दिए। अधिकारियों का कहना है कि अभी फर्जी सट्टों की जांच जारी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार गन्ने के सट्टों का सत्यापन कराया गया। अभिलेखों से मिलान में 49 फर्जी किसान पकड़ में आए हैं। इन सभी के सट्टे निरस्त कर कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed