{"_id":"5f80b4058ebc3e74f6224e11","slug":"crime-pilibhit-news-bly422799944","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के बाद अब एक और घर में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के बाद अब एक और घर में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रिटायर्ड शिक्षक के घर हुई चोरी में पुलिस कुछ पता नही लगा सकी थी कि एक और घटना हो गयी। गुरुवार रात मजदूर के बंद मकान से चोर दो लाख का सामान समेट ले गए। पुलिस की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
शहर के मोहल्ला अशरफ खा निवासी नाजिम अली मजदूरी करते है। गुरुवार को वह दिल्ली गए थे। पत्नी हिना परवीन शाम चार बजे मकान को ताला लगाकर मायके मोहल्ला खुदागंज चली गयी थी। इस बीच चोर खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर 50 हजार रुपये, जेवर समेत दो लाख का सामान समेट ले गए। शुक्रवार दोपहर जब पत्नी घर पहुंची तो घटना का पता लगा। काफी देर से मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। मामले में छानबीन और रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय घटना को ही छिपा दिया। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम से जब पूछा गया तो बोले कि घटना उनकी जानकारी में नहीं है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।