{"_id":"5f6115ba8ebc3e9ac313e3a8","slug":"crime-pilibhit-news-bly419962357","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बैठने को लेकर टैक्सी चालकों में मारपीट, वाहनों में भी तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी बैठने को लेकर टैक्सी चालकों में मारपीट, वाहनों में भी तोड़फोड़
विज्ञापन
पीलीभीत। सवारी बैठने को लेकर दो जनपद के टैक्सी चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। मारपीट के दौरान एक टैक्सी चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। लेकिन सरेराह हुई गुंडई के बाद भी किसी भी आरोपी का शांतिभंग तक में चालान नहीं किया।
सोमवार को नौगवां चौराहा पर सवारी बैठाने को लेकर बरेली और पीलीभीत के टैक्सी ड्राइवर में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस पर बरेली के टैक्सी ड्राइवर ने रिठौरा में पीलीभीत के एक टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट कर कार में तोड़फोड़ कर दी। रिठौरा से किसी तरह जान बचाकर शहर में पहुंचने के बाद उसने अपने अन्य साथियों को जानकारी दी, इस पर साथी ड्राइवर आग बबूला हो गए।
मंगलवार सुबह नौगवां चौराहा पर बरेली की सवारी बैठने के लिए टैक्सी खड़ी हुई थी। तभी ईदगाह की ओर से बरेली की एक टैक्सी आ रही थी। पीलीभीत के टैक्सी चालकों ने उसे रोक लिया और पीटने लगे। इस दौरान कार में भी तोड़फोड़ की गई। कार चालक किसी तरह अपनी जान बचाकर देवहा पुल की ओर भागा तो उसे वहां भी घेर लिया गया और बरेली में साथी के साथ हुई मारपीट का पूरा बदल ले लिया। वह घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुुंच गई और दोनों पक्षों को असम रोड चौराहा चौकी पर ले गई। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। चर्चा है कि पुलिस का भी इन टैक्सी चालकों से महीना बांध हुआ है। मामला पुलिस अफसरों की जानकारी में न आ जाए। इसलिए विवाद को रफादफा कर दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। दोनों ने आपस में समझौता कर लिया। इसलिए कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।