{"_id":"5f51338f8ebc3ea3d9574a75","slug":"crime-pilibhit-news-bly4185549133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़े दो इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़े दो इनामी बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। पुलिस ने गोकशी और गैंगेस्टर एक्ट में अब तक हाथ न आ सके दस-दस हजार के दो इनामी बदमाशों को तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के डगा गांव निवासी आमिर खान पुत्र शहाबुदीन पर गोवंशीय पशुओं की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। इसके बाद से आरोपी हाथ नहीं आ सका था। ऐसे में एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बुधवार रात एसएसआई सतीश कुमार वाजपेयी ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।
पूरनपुर। हजारा थाना में गैंगेस्टर में निरुद्ध 10 हजार के इनामी सरताज पुत्र गंठा निवासी मटकुन्ना शेरपुर कला थाना पूरनपुर को एसआई संजय कुमार ने घर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया।