फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पंचायत घर निर्माण के दौरान विवाद, असलहा लहराए

Sun, 14 Jun 2020 09:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा। पंचायत घर भवन निर्माण के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से एक सेवानिवृत्त फौजी अपनी बंदूक और रिवाल्वर लेकर भवन निर्माण का विरोध करने वाले ग्रामीणों के समर्थन में उतर आया। उनसे कहासुनी के बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने असलहे छीन लिए और फिर पुलिस के हवाले कर दिए। बाद में सेवानिवृत्त फौजी भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। क्षेत्र के गांव डंडिया भगत में पंचायत घर का नया भवन निर्माण का काम शुरू होना था। इसका निर्माण कराने के लिए प्रधान रामरतन मजदूर लेकर चिह्नित भवन निर्माण की जमीन पर पहुंचे। वहां पर मजदूरों ने नींव खोद दी। गांव के महावट बिरादरी के लोगों के इसी जमीन पर घूरे लगे हैं। ऐसे में इन लोगों ने भवन निर्माण का विरोध किया। विरोध करने वाले ग्रामीणों के समर्थन में गांव निवासी एक सेवानिवृत्त फौजी लाइसेंसी असलहा लेकर आ गया। आरोप है कि उसने प्रधान पर असलहा तानकर उन्हें धमकाया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की। दूसरे पक्ष ने अपने समर्थकों की मदद से पूर्व फौजी के असलहा छीन लिए और उन्हें लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीछे से सेवानिवृत्त फौजी भी थाने आ गया। उसका आरोप था कि कुछ लोगों ने बेवजह भिड़कर उनसे अभद्रता की और उनके असलहा छीन लिए। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के विरोध को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। प्रधान से मिली तहरीर पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed