{"_id":"5ec811258ebc3e90393c12e5","slug":"crime-pilibhit-news-bly4067286198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने गन्ने की फसल रौंदी, विरोध पर किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों ने गन्ने की फसल रौंदी, विरोध पर किसान को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। जंगली सुअर मारने के लिए किसान के खेत में घुसकर कुछ लोगों ने गन्ने की फसल रौंद डाली। इसका विरोध करने पर किसान की पिटाई कर दी। नामजद तहरीर देकर पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के अजीतडांडी गांव निवासी मोतीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग आए दिन जंगली सुअर का शिकार करते हैं। 20 मई को शाम चार बजे आरोपी किसान के खेत में जंगली सुअर का शिकार करने लगे। इस दौरान शिकारियों ने गन्ने की फसल रौंद डाली। जब उसे गांव वालों से यह सूचना मिली तो किसान वहां पहुंचा और फसल रौंदने का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने किसान मोतीराम को पीट दिया। गांव वालों ने दोनों के बीच झगड़ा शांत कराया। हमलावर शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद