{"_id":"5d92565d8ebc3e93b4345cd1","slug":"crime-pilibhit-news-bly37835778","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की आत्महत्या की कोशिश, रिश्तेदारों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की आत्महत्या की कोशिश, रिश्तेदारों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव लौंगहा में एक विवाहिता ने रविवार देर रात घरेलू कलह से परेशान होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर करने पर परिवारवाले निजी अस्पताल ले जाने लगे। एंबुलेंस चालक के मना करने पर विवाहिता के एक रिश्ेतदार ने सीएचसी में काफी देर तक हंगामा किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लौंगहा निवासी अरविंद कुमार की 25 वर्षीय पत्नी माधुरी देवी ने रविवार रात घरेलू कलह से परेशान होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी की एंबुलेंस मधु को पीलीभीत ले जाने के लिए आई तो परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की बात कही। एंबुलेंस चालक के निजी अस्पताल में ले जाने से मना करने पर मधु के एक रिश्ेतदार ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसकी एंबुलेंस चालक से नोकझोंक भी हो गई। बाद में घरवाले किराए की वैन से विवाहिता को प्राइवेट अस्पताल में ले गए।