फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पुलिस ने हटाईं संगीन धाराएं तो मिल गई गनर को जमानत

Sun, 22 Sep 2019 06:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। भाजपा विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे वसुंधरा कॉलोनी निवासी ऋषभ को मंडी समिति के पास से अगवा करने और मारपीट के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने संगीन धाराएं हटा दी, जिससे गनर मोहित गुर्जर के अलावा पुनीत गंगवार, डोडो उर्फ सनी को जमानत मिल गई। शनिवार शाम जेल से बाहर निकलने पर जेल गेट पर गनर का स्वागत परिजन और सपा व गुर्जर महासभा के नेताओं ने फूलमालाएं पहनाकर किया। इस दौरान सभी पुलिस लाइन ग्राउंड में इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बारह सितंबर की रात मंडी समिति गेट से विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे ऋषभ को डीएम के गनर रहे मोहित और उसके साथी कार में डालकर ले गए। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक उसे कार में घुमाते रहे और बेरहमी से पीटा गया। इसका पता लगने पर विधायक किशनलाल और उनके कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया था। उन पर पुलिस अधिकारियों के सामने गनर को पीटने का आरोप है। सपा और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने इस मामले में विधायक पर कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। आठ दिन चली विवेचना में पुलिस ने आखिरकार गनर का साथ निभाया और एफआईआर से अपहरण, जानलेवा हमला और लूट की धाराएं हटा दी गईं। मुकदमा बलवा, मारपीट, गाली गलौज और धमकाने की धाराओं में तरमीम कर दिया गया। संगीन धाराएं हटने पर गनर व उसके साथियों की कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली। शनिवार शाम गनर मोहित गुर्जर, पुनीत गंगवार और सनी तीनों जेल से रिहा हो गए। गनर के परिजन, सछास (समाजवादी छात्र सभा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान, बरेली कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री व छात्रसभा का निवर्तमान बरेली जिलाध्यक्ष हृदयेश यादव, गुर्जर महासभा के अश्वनी गुर्जर समेत काफी लोग पहले से जमा थे। जेल से बाहर निकलते ही गनर मोहित का स्वागत किया गया। गनर पुलिस लाइन विभागीय कार्रवाई पूरी करने पहुंचा। उस दौरान आरोपी पुनीत और डोडो उर्फ सनी तो चले गए, लेकिन गनर के इंतजार में सभी रुके रहे।
विज्ञापन

बरेली से आए आईपीएस ने लिए बयान
गनर मोहित के परिजन की शिकायत पर एडीजी बरेली ने इस मामले में जांच बैठा रखी है। इसी क्रम में बरेली से आईपीएस अभिषेक वर्मा पीलीभीत पहुंचे। गनर के जेल से निकलने पर उन्होंने पुलिस लाइन के एक कार्यालय में बैठकर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही भी साथी की रिहाई पर खुश
विधायक बरखेड़ा किशनलाल राजपूत पर सिपाही को पीटने का आरोप लगा था। इसको लेकर पुलिस विभाग में भी गुटबाजी शुरू हो गई थी। शनिवार शाम को गनर की रिहाई का पता लगने पर गनर के समर्थन वाला खेमा खुश था। कई पुलिसकर्मी तो मिलने भी पहुंचे।
अभी अमित सक्सेना पर चल रही जांच
इस मामले में अभी एसडीएम के गनर अमित सक्सेना और अज्ञात आरोपियों को लेकर जांच जारी है। - नरेशपाल सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम सुनगढ़ी/विवेचक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed