फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बहारउद्दीन हत्याकंड: कपड़े लेकर घर गए युवक के खिलाफ हत्याकर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट

Tue, 17 Sep 2019 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime
17 पीबीटीपी 35
विज्ञापन

बहारउद्दीन हत्याकांड: कपड़े लेकर घर गए युवक के खिलाफ हत्याकर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट
वजह को लेकर नहीं हो सकी स्थिति स्पष्ट, छानबीन में जुटी पुलिस
आठ दिन बाद मिला था देवहा फीडर नहर में बहारउद्दीन का शव
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया (पीलीभीत)। मजदूर बहारउद्दीन की मौत के मामले में उसकी मां की तहरीर पर अमरिया थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें गांव के ही एक युवक को हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में नामजद किया गया है। हालांकि हत्या की वजह को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। एक दिन पूर्व एसपी मनोज कुमार सोनकर ने भी अमरिया पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई थी।

कस्बा अमरिया निवासी 25 वर्षीय बहारउद्दीन खां मजदूरी करते थे। दो सितंबर की रात वह बिना बताए घर से निकल गए। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। तीन दिन बाद कस्बे का सावेज घर से साथ ले गए बहारउद्दीन के कपड़े रखी थैली परिजन को दे गया था। पूछने पर बताया था कि उसको ये कपड़े श्मशान स्थल के पास एक तालाब किनारे मिले थे। बेटे की कोई खबर न मिलने पर मां रुखसाना बेगम ने आठ सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 11 सितंबर को कस्बे से करीब पांच किमी दूर देवहा फीडर नहर से बहारउद्दीन का शव बरामद हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत होना बताया गया। शरीर पर चोटों के कई निशान भी मिले थे। इस पर मां की तरफ से ही सावेज के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को एसपी ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई। पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए। जिसके बाद अब टीमें पड़ताल में जुट गई हैं। अब तक की जांच में सामने आए कई बिंदुओं पर परिजन और घटनास्थल के आसपास के लोगों से सवाल किए जा रहे हैं। शव मिलने के बाद से आरोपी घर पर नहीं हैं, उसकी भी तलाश पुलिस कर रही है। एसओ पुष्कर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से पूरे मामले में सुरागरसी की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed