फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

ओवररेट वसूलने पर देशी शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित, सील

Wed, 18 Sep 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा (पीलीभीत)। भाजपा नेता की भाभी के नाम सक चल रही देशी शराब की दुकान का लाइसेंस ओवर रेट वसूलने की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया। डीएम के निर्देश पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने दुकान सील कर दी है। दुकान मालिक से पूरे प्रकरण को लेकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से शराब कारोबारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

कस्बा बरखेड़ा के भाजपा नगराध्यक्ष अमित गुप्ता की भाभी श्वेता गुप्ता के नाम कस्बे में देशी शराब की दुकान आवंटित की गई थी। उनकी दुकान पर शराब ओवर रेट बेचे जाने की शिकायत डीएम को मिली थी। इसकी प्रशासनिक स्तर से जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई। इस पर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही एक सप्ताह में जवाब मांगा है। इधर, डीएम के निर्देश पर सोमवार शाम को आबकारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार ने टीम के साथ जाकर दुकान सील कर दी।
विज्ञापन


यह दुकान मेरी भाभी के नाम है। प्रशासन की ओर से लाइसेंस निलंबित कर दुकान सील करने की कार्रवाई नियमों को ताक पर रख कर की गई है। तीन बार जुर्माना करने के बाद ही लाइसेंस निलंबित और दुकान सील करने का प्रावधान है। इस नियम को प्रशासन ने नहीं अपनाया। जवाब में हम पूरी बात स्पष्ट करेंगे। - अमित गुप्ता, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर रेट की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित किया गया है। इसी के तहत दुकान सील की गई है। लाइसेंस धारक से सात दिन में जवाब मांगा गया है। कार्रवाई डीएम के निर्देश पर हुई है। - राजेंद्र कुमार, आबकारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed