{"_id":"5d77e3468ebc3e93ac71ff56","slug":"crime-pilibhit-news-bly3756300158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारा पुलिस ने दो नेपालियों समेत पकड़े चार शिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारा पुलिस ने दो नेपालियों समेत पकड़े चार शिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। हजारा पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान दो बाइकों पर सवार दो नेपाली युवकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से देशी बंदूक, बारूद, तमंचा, कारतूस, 42 बुलेट जस्ता, 23 छर्रे, 17 पलीता, गैस लाइटर, चाकू बरामद किया है। चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। यह लोग शिकार के इरादे से जंगल की ओर जा रहे थे।
एसओ हजारा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एसआई सुरेशपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार शाम साढ़े आठ बजे भारत-नेपाल सीमा पर पिलर नंबर 35 के समीप चेकिंग कर रही थी। इस दौरान करीब 50 वाहनों को चेक किया गया। 11 बाइक और एक कार का कागजात न होने पर चालान किया गया। इसी बीच नेपाल की ओर से आ रही दो बाइकों को रोकने का प्रयास किया, तो दोनों बाइक सवारों ने बाइकों को मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा करके उन्हें पकड़ लिया। जांच में दोनों बाइक सवार बाइकों के कागजात नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि एक बाइक पर सवार युवक ने खुद को हजारा थाने के गांव टांगिया निवासी विजय चौहान, बाइक चला रहे युवक ने अपने को हजारा थाने के गांव सिद्धनगर निवासी रविंद्र जबकि दूसरी बाइक सवार नेपाल के थाना कंचनपुर के गांव कलकत्ता पचोई निवासी सरोज और कंचनपुर के सड़ाघाट निवासी जीत बहादुर चौधरी को गिरफ्तार किया गया। एसओ ने बताया कि नेपाल से अक्सर लोग सेनचुरी में जंगली पशुओं का शिकर करने आते है। उन्होंने बताया कि मांस की तस्करी कर नेपाल में बिक्री की जाती है। आरोपियों को जंगल में पहुंचने से पहले ही रास्ते में गिरफ्तार कर लिया गया। दरोगा सुरेश पाल की ओर से चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।