{"_id":"5d76933d8ebc3e93d56cb4e7","slug":"crime-pilibhit-news-bly375461754","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीटा
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्रखेड़ा में रविवार रात ग्रामीणों ने बरेली के दो बाइक सवारों को चोर समझकर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक सवारों ने कोतवाली में कर्रखेड़ा के 12 लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली के थाना भुता क्षेत्र के गांव गूंगा निवासी अन्नू मिश्रा ने बताया कि वह रविवार रात लगभग सवा बजे रास्ता भटककर बीसलपुर कोतवाली के गांव कर्रखेड़ा पहुंच गया था, जबकि उसे गांव रजुआपुर जाना था। अन्नू के साथ उसका मित्र थाना भुता क्षेत्र के ही गांव डभौरा निवासी संचित यादव भी था। कर्रखेड़ा के ग्रामीणों ने दोनों को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और बुरी तरह पीट दिया। बाद में फोन करके यूपी 100 पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने रात में ही दोनों की सीएचसी में मरहम पट्टी कराई। इसके बाद अन्नू मिश्रा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसएसआई इख्तियार हुसैन ने बताया कि अन्नू की तहरीर पर कर्रखेड़ा निवासी अरुण, राहुल, राजेंद्र, गोधनलाल, मोहनलाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जबकि सात लोगों को अज्ञात बताया गया है।