फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

मेडिकल स्टोर संचालक ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप

Wed, 04 Sep 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। मेडिकल स्टोर संचालक ने एक व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसको फोन और मेसेज कर आरोपी रंगदारी मांग रहा है। न देने पर फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी अजय कुमार पुत्र दामोदर पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका गांव में मेडिकल स्टोर है। इसका स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण भी करा रखा है। आरोप है कि बल्लभनगर कॉलोनी का एक युवक पिछले कई दिनों से उनको परेशान कर रहा है। मोबाइल पर कॉलकर और व्हाट्सएप पर मेसेज कर ब्लैकमेल कर रहा है। रंगदारी न देने पर फंसाने की धमकी दी जा रही है। मेडिकल स्टोर का दुष्प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की रिपेार्ट दर्ज नहीं की है। जांच कराई जा रही है। उधर, दूसरे पक्ष से उक्त व्यक्ति का कहना है कि दो सितंबर को डीएम, 26 अगस्त को सीएमओ से उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत की थी। इसमें मेडिकल स्टोर में मरीजों का इलाज करने का आरोप लगाया था। इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। इसी के चलते उन पर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed