{"_id":"5d6962bb8ebc3e017833ff92","slug":"crime-pilibhit-news-bly3741889174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और ससुर पर दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और ससुर पर दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पतरसिया गांव निवासी विवाहिता संगीता देवी (23) की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में ससुरालियों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। विवाहिता के भाई की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नवाबगंज (बरेली) के खतौआ गांव निवासी विक्की गंगवार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन संगीता की शादी पांच साल पहले पतरसिया बरखेड़ा निवासी हरीश कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के दो साल बाद विवाहिता को परेशान किया जाने लगा। एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी। मायके वालों ने जब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर इसको पूरा करने में असमर्थता जताई तो ससुराल वाले संगीता से मारपीट करने लगे। पूर्व में तीन बार घर से निकाला जा चुका था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुर और पति ने मिलकर संगीता की बृहस्पतिवार को हत्या कर दी। इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र ने बताया कि पति हरीश, ससुर राममूर्ति लाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक करेंगे।