{"_id":"5d66c1398ebc3e93bd1077a1","slug":"crime-pilibhit-news-bly3739388132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने बिना अनुमति के खींच दी बिजली लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने बिना अनुमति के खींच दी बिजली लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ ने विभागीय ठेकेदार द्वारा रोडवेज बस स्टैंड के पास अवैध रूप से खींची गई बिजली लाइन मंगलवार को उतरवा दी। उन्होंने जेई को ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
एसडीओ आनंद बाबू ने बताया कि विभागीय ठेकेदार ने एक कॉलोनाइजर को अनुचित लाभ पहुंचाने के मकसद से बिना अधिकारियों की अनुमति के रोडवेज बस स्टैंड के पास अवैध रूप से 10 खंभे लगाकर करीब 250 मीटर लंबी बिजली लाइन खींच दी। मामला संज्ञान में आने पर एसडीओ ने मंगलवार को मौका मुआयना किया। इसके बाद एसडीओ ने अवैध रूप से खींची गई बिजली की लाइन उतरवा दी। एसडीओ ने ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने ठेकेदार को बिजली के पोल भी तुरंत उखड़वाने को कहा। साथ ही जेई सुधीर शर्मा को ठेकेदार के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
सीमेंट के दस खंभे और लाइन खींचने में एक लाख से कम का खर्च नहीं
बीसलपुर। घर को बिजली से रोशन करने के लिए लोगों को न जाने कितने चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों से लेकर ठेकेदार के तमाम नखरे झेलने पड़ते हैं लेकिन बीसलपुर में अधिकारियों को बिना बताए ठेकेदार ने दस पोल लगाकर 250 मीटर लंबी लाइन चंद दिनों में खींच डाली। मामला पकड़े जाने के बाद अब भले ही अधिकारी खुद का बचाव कर कार्रवाई कराने की बात कह रहे हों, लेकिन बिना उनके संज्ञान में आए इतना सब हो जाना मुमकिन नहीं लगता।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में एक बात साफ है कि यह सब कॉलोनाइजर को मैनेज करने के लिए किया गया। ठेकेदार की इस दरियादिली को लेकर साठगांठ और भ्रष्टाचार की भी चर्चा है। वहीं दूसरी तरफ ध्यान दें तो इस खेल में विभाग का भी खर्च कम नहीं रहा। इससे जुड़ी जानकारी के मुताबिक बात करें तो कम से कम एक लाख का खर्च आया। सीमेंट का एक पोल पांच हजार से कम का नहीं आ सकता। ऐसे में दस पोल के 50 हजार और लाइन समेत अन्य सामान के मिलाकर पूरी कीमत एक लाख से कम नहीं रहेगी। ऐसे में इस पूरे मामले को कम नहीं आंका जा सकता।