{"_id":"5d666ee08ebc3e93b24e1d18","slug":"crime-pilibhit-news-bly373925540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन पकड़ने गई पालिका टीम से भिड़े, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन पकड़ने गई पालिका टीम से भिड़े, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पॉलिथीन पकड़ने गई नगर पालिका की टीम से भूरे खां मोहल्ले के किराना व्यापारी पिता-पुत्र भिड़ गए। लोहे की रॉड से मारने की कोशिश की। साथ आए पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की गई। कोतवाली पुलिस ने सफाई नायक से मिली तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला फीलखाना निवासी नासिर अली ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह नगर पालिका में सफाई नायक है। मंगलवार देर शाम वह पॉलिथीन पकड़ने के लिए मोहल्ला भूरे खां में गए थे। उनके साथ सहायक लिपिक ताराचंद, नेरबान सिंह, नितिन और पुलिसकर्मी भी थे। मोहल्ले के ही यामीन किराना स्टोर पर पहुंचने पर चार किग्रा पॉलिथीन पकड़ी गई। इसको लेकर जैसे ही कार्रवाई शुरू की, दुकान पर मौजूद यामीन ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि बेटे अरीब को बुला लिया और टीम के सदस्यों से मारपीट करने लगा। लोहे की रॉड से हमला किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। साथ आए कांस्टेबल शिवाधर और संकित कुमार ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता की गई। सूचना कोतवाली दी गई। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और सख्ती से मामला शांत किया। हालांकि तब तक आरोपी भाग गए। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी गई, जिसके आधार पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, सरकारी कर्मचारी से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
कार्रवाई की आई बात तो पीछे हटने लगे थे पालिका कर्मचारी
टीम पर हुए हमले के बाद कानूनी कार्रवाई की बात आई तो नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी पीछे हटने लगे थे। पुलिस के तहरीर मांगने पर भी इंकार कर दिया था। सूत्रों की मानें तो जब मामला प्रशासन के आला अधिकारियों तक पहुंचा, तब जाकर पालिका प्रशासन हरकत में आया और सफाई नायक की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई। इधर, आरोपी भी खुद का बचाव करने में जुट गए। सिफारिश के लिए सफेदपोश भी फोन कर दबाव बनाने लगे। सुलह कराकर मामला रफा-दफा करने की बात कही जाने लगी। कुछ लोग तो कोतवाली तक पहुंच गए थे। हालांकि प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
नगर पालिका की टीम पॉलिथीन पकड़े के लिए गई थी। वहां पर एक दुकानदार ने अपने बेटे संग अभद्रता कर दी। इस मामले में तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कार्रवाई की भनक लगने पर मकान को ताला लगाकर भाग गए हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीकांत द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक