{"_id":"5d6421be8ebc3e013b283749","slug":"crime-pilibhit-news-bly373661096","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर पशु तस्कर मुन्ना चिकना ने सोनपाल पर चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर पशु तस्कर मुन्ना चिकना ने सोनपाल पर चलाई थी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के ध्यानार्थ
26 पीबीटीपी 9
शातिर पशु तस्कर मुन्ना चिकना
ने सोनपाल पर चलाई थी गोली
पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर किया खुलासा, पांच अभी फरार
एसपी, एएसपी ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा, टीम को 25 हजार का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पशु तस्करों का विरोध करने पर बिलसंडा क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सोनपाल उर्फ सोनू (23) की 21 अगस्त की रात गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोनपाल की हत्या निगोही (शाहजहांपुर) के मोहल्ला खेड़ा निवासी शातिर पशु तस्कर मोहम्मद हसीब उर्फ मुन्ना चिकना ने की थी। हत्याकांड में शामिल सरगना समेत पांच पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्र ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइन में घटना का खुलासा कर धरपकड़ करने वाली टीम के लिए 25 हजार के इनाम की घोषणा की।
एसपी ने बताया कि सोनपाल की हत्या के मामले में परिजन ने पशु तस्करों द्वारा गोली मारकर हत्या करने की बात कही थी। एफआईआर दर्ज कर पड़ताल की गई तो पशु तस्करी से जुड़े सुराग हाथ लग गए। सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक की अगुवाई में इंस्पेक्टर बिलसंडा एसके सिंह, स्वाट सर्विलांस प्रभारी आलोक मिश्रा की टीम को लगाया गया। इसमें निगोही (शाहजहांपुर) के मोहल्ला खेड़ा निवासी पशु तस्कर मुन्ना चिकना की संलिप्तता निकली। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। रविवार देर रात लिलहर चौराहे से बमरौली की ओर जाने वाले मार्ग पर मुन्ना चिकना के गिरोह के साथ होने की सूचना मिली। इस पर सीओ की अगुवाई में टीम पहुंची। आरोप है कि पुलिस पर आरोपियों ने फायर किया। हालांकि बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पशु तस्करों सरगना मोहम्मद हसीब उर्फ मुन्ना चिकना, निगोही शाहजहांपुर के लोहरगवां गांव निवासी रविउल्ला उर्फ रवि, मोहल्ला खेड़ा शाहजहांपुर निवासी इश्तियाक उर्फ कमांडो, बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी फरीद, बिलसंडा के नौगवां अंबर गांव निवासी मेंहदी हसन पांच को धर दबोचा। उनके पास से एक पिकअप और दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस, एक खोका कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने सोनपाल की हत्या को कबूल भी किया।
000
ये चल रहे फरार
सोनपाल हत्याकांड में अभी पांच आरोपी फरार बताए गए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पांच साथी शाहजहांपुर के मोहल्ला खेड़ा निवासी आरिफ, राशिद, तालगांव निगोही निवासी रिजवान, चठिया हिल्गी बिलसंडा निवासी सुखवीर और अशोक फरार हैं। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
000
इस तरह दिया गया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार घटना की रात आरोपी पिकअप में पशुओं को हत्या करने के लिए ले जा रहे थे। सोनपाल के घर के पास एक पशु पिकअप से गिर गया। उसको उठाकर वह वापस लाद रहे थे कि सोनपाल जाग गया और विरोध कर दिया। जिसके बाद मुन्ना चिकना ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सोनपाल को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।
000
घटना से पांच दिन पहले ही जमानत पर छूटा था सरगना मुन्ना चिकना
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पशु तस्करी में आपराधिक इतिहास है। सरगना मोहम्मद हसीब उर्फ मुन्ना चिकना पर 14 मुकदमे हैं। वह गैंगस्टर एक्ट में बिलसंडा से पूर्व में जेल भेजा गया था। उसकी इसी 16 अगस्त को जमानत हुई थी। जेल से छूटने के चंद दिन बाद ही उसने सोनपाल हत्याकांड को अंजाम दे दिया। पुलिस का कहना है कि वह शातिर अपराधी है। किसी पर गोली चलाना उसके लिए नई बात नहीं है। वह मैलानी में एक दरोगा पर भी गोली चला चुका है। इसके अलावा तस्करी करते वक्त कई बार पुलिस पर कार चढ़ाने की भी कोशिश कर चुका है।
---
गिरफ्त में आकर भी मुस्कुराए, लेकिन साधे रहे चुप्पी
सोनपाल की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए पशु तस्करों के चेहरों पर खुलासे के दौरान किसी तरह का कोई पछतावा नहीं दिखाई दिया। पूछने पर वह कुछ नहीं बोले, चुप्पी साधे रहे। एक आरोपी तो पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी मुस्कुराता रहा। एएसपी रोहित मिश्र ने भी बताया कि उक्त तस्कर पकड़े जाने पर भी खुद का नाम पता गलत बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने में जुटा था।
------------