{"_id":"5d5c2fbc8ebc3e6c6b627fb1","slug":"crime-pilibhit-news-bly372982287","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.80 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.80 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। रेलवे में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर बरखेड़ा थाने के गंाव अमखिरिया निवासवी रामगोपाल से 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। नौकरी न लगने पर रुपये मांगने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर धमकाया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रामगोपाल की ओर से सुनगढ़ी थाने के गांव रंपुरिया सिराना निवासी अमर सिंह, नवाबगंज (बरेली) की गंगवार कॉलोनी निवासी लालता प्रसाद, विजय गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रामगोपाल ने बताया कि उसकी पुत्री ज्योति रानी ने रेलवे में क्लर्क पद के लिए परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद घर पहुंचे उक्त तीनों मेें लालता प्रसाद ने अपना परिचय पत्र देकर रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर तैनाती बताई। विभाग में पहुंच होने का हवाला देकर दूसरी पुत्री तेजवती की रेलवे में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि पंद्रह मई 2018 का लालता प्रसाद ने एक पत्र उसकी पुत्री को दिया, लेकिन पत्र फर्जी होने से आज तक उसकी पुत्री की नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर टाल-मटोल की जाने लगी। 18 दिसंबर को विजय गंगवार क पूरनपुर चीनी मिल में आने की जानकारी पर उससे मोबाइल पर रुपये वापस करने को कहा गया। आरोप है कि जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रामगोपाल की ओर से उक्त तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।