{"_id":"5d5c31078ebc3e6c740fb688","slug":"crime-pilibhit-news-bly3729625183","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप मालिक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप मालिक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। वर्कशॉप मालिक अरमान अरोरा (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर घाटमपुर के समीप मिला। अरमान के भाई शक्ति कुमार उर्फ राहुल ने कोतवाली पहुंचकर अरमान के दो साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अरमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मोहल्ला गनेशगंज राजन टाकीज वाली गली निवासी अरमान अरोरा का शव पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर घाटमपुर मोड़ के समीप एक पुलिया के पास सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे पड़ा मिला। उसके घायल होने की सूचना पर पुलिस अरमान को सीएचसी लाई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार शाम पांच बजे अरमान के भाई शक्ति कुमार उर्फ राहुल ने अपने कई साथियों के संग कोतवाली पहुंचकर अरमान के दो साथियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाल अतर सिंह को तहरीर दी। शक्ति सिंह ने बताया कि उसके भाई का करीब ढाई लाख रुपया दो दोस्तों पर उधार था। भाई ने कई बार दोनों से तकाजा किया, लेकिन दोनों टालमटोल करते रहे। आरोप है कि दोनों ने सोमवार को रुपये देने का वादा कर अरमान को अपने घर बुलाया था। इसके बाद दोनों उसे घुंघचाई ले गए। वहां अरमान के साथ शराब पी। आरोप है कि अरमान को जब नशा हो गया तो दोनों ने उसकी हत्या कर दी। शक्ति कुमार ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कोतवाल अतर सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में एक्सीडेंट की घटना होना पाई गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। अरमान तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। अरमान का बड़े भाई बरेली में रहते है। बहन आरती की शादी हो चुकी है।