{"_id":"5d5c31048ebc3e6c5f145ca2","slug":"crime-pilibhit-news-bly372956593","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से जबरन बुला लाने से खफा गर्भवती महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से जबरन बुला लाने से खफा गर्भवती महिला ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रंभोजा में मंगलवार को एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला ने आग लगाकर जान दे दी। महिला मायके से जबरन बुला लाने पर पति से खफा थी।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रंभोजा निवासी रोहित कुमार राना ने बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी नीरज कुमारी रक्षाबंधन पर थाना हजारा क्षेत्र के गांव नहरोसा स्थित अपने मायके गई थी। रोहित सोमवार को नीरज को वहां से बिना उसकी मर्जी के बुला लाए। नीरज कुछ दिन और मायके में रहना चाहती थी, लेकिन रोहित उसे जबरन ले आए। इससे नीरज नाराज हो गई। इस बात को लेकर सोमवार देर रात तक दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। मंगलवार सुबह रोहित समेत परिवार के सभी लोग खेत पर धान की निराई करने चले गए, तभी नीरज ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। कमरे से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने खेत पर रोहित को खबर दी। घरवालों ने किवाड़ें तोड़कर नीरज को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया, लेकिन नवाबगंज के पास नीरज की मौत हो गई। रोहित की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दियोरिया कोतवाली के एसएसआई जोखन सिंह यादव ने बताया कि अभी फिलहाल इस संबंध में मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। नीरज का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व हुआ था।