{"_id":"5d5ae68f8ebc3e89e66ff6db","slug":"crime-pilibhit-news-bly372825061","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनगढ़ी पुलिस के हत्थे चढ़े गाजियाबाद के संदिग्ध लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनगढ़ी पुलिस के हत्थे चढ़े गाजियाबाद के संदिग्ध लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गाजियाबाद के दो संदिग्ध लुटेरे सोमवार को पीलीभीत पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनसे पुलिस बाजार में हुई चेन लूट की घटना को लेकर पूछताछ में जुटी है। पीड़ित से शिनाख्त कराने के साथ पकड़े गए लोगों की कॉल डिटेल और लोकेशन भी देखी जा रही है।
मोहल्ला थान सिंह निवासी अनुदेशक रेनू शुक्ला से 11 अगस्त की दोपहर बीच बाजार में बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन लूट ली थी। रेनू की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार रात पुलिस ने संदिग्ध हालात में घूम रहे दो युवकों को दबोच लिया, जो गाजियाबाद के संदिग्ध लुटेरे बताए जाते हैं। पूछताछ के दौरान दोनों पीलीभीत आने की वजह नहीं बताए पाए। पीड़ित रेनू शुक्ला को संदिग्धों को फोटो दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के दिन संदिग्धों के मोबाइल की लोकेशन जानने को सीडीआर निकलवाई जा रही है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि कुछ बाहरी लुटेरे पकड़े गए हैं। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।