फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

मां की सहमति के बिना पिता ने कर दी नाबालिग की शादी, अब फंसे

Sat, 17 Aug 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर (पीलीभीत)। नाबालिग बेटी की मां की सहमति के बिना शादी करा दी गई। मां ने विरोध किया तो पिता ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद भी जब वह विरोध करती रही तो उसको बंधक बनाकर रखा। तीन माह बाद किसी तरह घर से निकलने पर महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर किशोरी के पिता और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अब दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री का तीन माह पूर्व उसके पति ने मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के एक युवक से विवाह करा दिया। इसका पीड़ित ने विरोध किया तो पति ने उससे मारपीट की। वह शिकायत न कर सके, इसके लिए तीन माह तक घर में ही बंधक बनाकर रखा। न तो घर से बाहर निकलने दिया गया, न ही घर आने-जाने वालों से उसकी मुलाकात होने दी। बुधवार शाम को पति की गैर मौजूदगी में वह मौका पाकर घर से निकल गई। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी भी कराई गई शादी से खुश नहीं है। पिता के दबाव में उसने शादी कर ली। पुलिस ने महिला से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


समझाया लेकिन नहीं माने
एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला ने बताया कि उसने नाबालिग बेटी की शादी कराने की बात का लगातार विरोध किया, लेकिन पति ने उसकी एक सुनी। उससे मारपीट की गई और बंधक बनाकर रखा। इसी वजह से वह शिकायत देर से कर सकी। अब शिकायत करने को लेकर उसने कहा कि ये शादी उसकी सहमति के बिना जबरन की गई है। इसीलिए मौका मिलते ही उसने शिकायत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की धरपकड़ को दी दबिश, नहीं मिले
महिला की तहरीर पर उसके पति और जिस युवक से किशोरी की शादी कराने का आरोप है, दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई, वह फरार हैं । - इख्त्यिार हुसैन, एसएसआई बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed