{"_id":"5d56b9058ebc3e897a65ab0d","slug":"crime-pilibhit-news-bly372486471","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, चौकी में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, चौकी में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर/चुर्रासकतपुर। चोरी के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर पीड़ित परिवार चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी में धरने पर बैठ गया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी गई।
चुर्रासकतपुर निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि 25 जुलाई की रात में गांव के कुछ लोगों ने नकब लगाकर घर पर रखा दो लाख कीमत का सामान चोरी कर लिया था। इसकी नामजद रिपोर्ट दर्ज है। कई दिन बीतने के बाद भी अब तक पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। आरोप लगाया कि एक नामजद आरोपी लगातार सुलह को दबाव बनाते हुए धमकी दे रहा है। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी पहुंचकर शुक्रवार को धरना शुरू कर दिया। धरने पर नूर मोहम्मद, जाकिर अली, साबिर नूर, रजिया खातून, नूर जहां, अफसाना बेगम,, रेहाना बेगम, नरगिस, रेशमा बेगम और हाजरा बेगम बैठ गए। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने खुद को बेगुनाह बताते हुए एसपी से मुलाकात की। इसमें झूठा फंसाने का आरोप लगाया। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बीसलपुर कोतवाल हरिशंकर वर्मा को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।