फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

नशे में धुत बाइकर्स की गुंडई, ई-रिक्शा चालक को पीटा, पुलिस से भिड़े

Sat, 17 Aug 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। शराब के नशे में धुत बाइक सवार दबंगों ने बरेली हाईवे पर डिग्री कॉलेज चौराहा के पास जमकर उत्पात मचाया। सवारी का इंतजार कर रहे ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। उसके ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की गई। पास खड़ी एक मैजिक के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर असम चौकी इंचार्ज अचल सिंह मौके पर पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता की गई। हालांकि थाने से अतिरिक्त फोर्स पहुंचने पर दबंगों को पुलिस ने धर दबोचा। ई-रिक्शा चालक से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया। घटना के चलते हाईवे पर अफरातफरी रही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तुलाराम निवासी सूरज गिरि गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बुधवार रात वह बरेली हाईवे पर डिग्री कॉलेज चौराहा के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच नौगवां पकड़िया गांव निवासी लवी जौहरी और राजकुमार बाइक पर सवार होकर आए। दोनों शराब के नशे में धुत थे। आरोप है कि दोनों ने बेवजह गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की गई। पास खड़ी एक मैजिक के भी शीशे तोड़ दिए। पथराव कर हाईवे पर दहशत फैलाई। सूचना मिलने पर असम चौकी इंचार्ज अचल सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया। इस पर आरोपी दरोगा से भी भिड़ गए। बाद में सुनगढ़ी थाने से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा और दोनों को धर दबोचा। उनका जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया, इसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


सत्ताधारी पहुंचे दबाव बनाने, करते रहे पैरवी
हाईवे पर गुंडई करने वालों को पकड़कर पुलिस अभी कार्रवाई नहीं कर सकी थी कि कई सत्ताधारी पुलिस पर दबाव बनाने के लिए थाने पहुंच गए। पकड़े गए आरोपियों को निर्दोष बताते हुए उनको छोड़ने का दबाव बनाते रहे। पुलिस ने नशे की पुष्टि के लिए जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण को भेजा तो वहां भी पहुंच गए और सिपाही-दरोगा की वीडियो मोबाइल से बनाकर उनको कार्रवाई का डर दिखाते रहे। कुछ रसूखदार नेताओं से भी सिफारिश के फोन कराए गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों की सख्ती के आगे उनकी एक न चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपियों के नशे में होने की पुष्टि हुई है। ई-रिक्शा चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान किया गया है। विवेचना कर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सत्यप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed