{"_id":"5d52f9528ebc3e6cd05acae9","slug":"crime-pilibhit-news-bly3722784142","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय में हंगामा करने पर भाई-बहन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय में हंगामा करने पर भाई-बहन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दहेज उत्पीड़न के मामले में एक साल पूर्व दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल किए जाने के बावजूद डीएम कार्यालय पहुंचकर बीसलपुर की एक युवती आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गई। डीएम ने समझाने का प्रयास किया तो युवती और उसका भाई हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने भाई के साथ मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंची। डीएम को पत्र देकर उसने बताया कि 17 जून 2018 को उसने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस पर डीएम ने थाने से जानकारी की तो पता लगा कि पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर डीएम ने उनको समझाया, लेकिन वह गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। काफी समझाने के बाद भी न मानने पर डीएम कार्यालय में हंगामे की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में दर्ज इस मुकदमे में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। इस मामले में ऐसी धाराएं नहीं हैं कि पुलिस गिरफ्तारी करे। यह बात भी महिला को समझाई गई, लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं थी और भाई के साथ हंगामा करने लगी। इस पर कार्रवाई कराई गई है।