{"_id":"5d49c53b8ebc3e6ca56c4586","slug":"crime-pilibhit-news-bly3714125149","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। कोर्ट के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने क्षेत्र की एक महिला की ओर से किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें गांव के ही छह लोगों को नामजद किया गया है।
महिला ने दी गई तहरीर में बताया कि पांच अप्रैल की शाम करीब छह बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य दियोरिया क्षेत्र के इलाबास देवल मंदिर में लगा मेला देखने गए हुए थे। इस बीच आरोपी उनकी पुत्री को बहाना बनाकर घर से ले गया। आरोप है कि घर ले जाकर किशोरी को बंधक बनाया। इसके बाद दो लोगों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घर वापस लौटने पर जब पुत्री नहीं मिली तो परिजन तलाशने लगे। आरोपी के घर के पास पहुंचते ही किशोरी के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। इसके बाद अन्य आरोपी आ गए और धमकी देना शुरू कर दिया। एसओ आलोक मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो