{"_id":"5d486be28ebc3e6cb66e9161","slug":"crime-pilibhit-news-bly371301986","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपी गिरफ्तार, रकम बरामद, नहीं मिले मोबाइल व प्रिंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के आरोपी गिरफ्तार, रकम बरामद, नहीं मिले मोबाइल व प्रिंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने 30 जुलाई की रात में गांव अमरा करोड़ के पास मेन रोड पर हुए लूटकांड का सोमवार को छठे दिन पर्दाफाश करने का दावा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली है।
30 जुलाई की रात लगभग 11 बजे थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी भगवतशरण बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में गांव अमरा करोड़ के पास पहले से मौजूद बदमाशों ने डंडा मारकर भगवतशरण को घायल कर 32,700 रुपये एक मोबाइल और और प्रिंटर लूट लिया था। भगवतशरण की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में अमरा करोड़ निवासी गुड्डू को नामजद किया गया था। पुलिस ने उसी दिन गुड्डू और मोहल्ला दुबे निवासी एक युवक को हिरासत में ले लिया था। मगर पुलिस की जांच में गुड्डू के वारदात में शामिल होने की बात सामने नहीं आई।
सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव अमरा करोड़ निवासी हरीश कुमार और गांव चुटकुना के गंगाराम को पकड़ा। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान हरीश व गंगाराम ने अपना जुर्म इकबाल कर लिया। पुलिस ने लूटे गए 32,700 रुपये बरामद करने का दावा किया है। मगर मोबाइल और प्रिंटर नहीं मिला। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया। कोतवाल ने बताया कि मुकद्दमे से गुड्डू का नाम हटा दिया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।