फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

चौकीदार की हत्या के आरोप में आढ़ती पर रिपोर्ट

Mon, 05 Aug 2019 07:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। 25 मई को मंडी गेट पर चौकीदार रोशन लाल का शव नग्न अवस्था में मिला था। परिवार वालों का आरोप है कि रोशन लाल की हत्या की गई थी। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में आढ़ती निरंजन लाल के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट सुनगढ़ी थाने में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी रोशन लाल पीलीभीत नवीन मंडी में कारोबारी निरंजन लाल की आढ़त की चौकीदारी करते थे। रोज की तरह 24 मई को भी रोशन लाल आढ़त पर गए । अगले दिन 25 मई की सुबह मंडी गेट पर उनका नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था। मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस का कहना था कि रोशन लाल शराब पीने थे। पोस्टमार्टम के दौरान मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिर्जव किया गया था। वहीं, परिजनों का आरोप था कि रोशन लाल के मजदूरी मांगने पर आढ़ती निरंजन लाल ने अपने साथियों के संग मिलकर हत्या कर दी। उनके तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। मजबूरन रोशन लाल के परिवार वालों को कोर्ट की शरण में जाना पड़ा था। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में आढ़ती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed