{"_id":"5d3f2f5b8ebc3e6cf805f354","slug":"crime-pilibhit-news-bly370414442","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में मिला बछड़े का शव, गोकशी का मचा शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरे में मिला बछड़े का शव, गोकशी का मचा शोर
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मिर्च बाजार में एक बोरे में बछड़े का शव मिलने के बाद गोकशी का शोर मच गया। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस बल के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए और पड़ताल की। इसमें मामला गोकशी का नहीं निकला। पुलिस ने लोगों को बातचीत कर शांत कराया। जिसके बाद बछड़े के शव को हटवाकर दफन करा दिया गया है। घटना के चलते खलबली मची रहीं। वहीं यह सवाल भी उठे रहे कि यह सिर्फ एक इत्तेफाक था या फिर सावन के सोमवार के दिन फिजा खराब करने के लिए की गई शरारत।
जेपी रोड के पीछे की तरफ बनी मिर्च मंडी में सोमवार सुबह एक बोरे में बिछड़े का शव पड़ा मिला। सुबह दुकानें खोलने पहुंचे कुछ व्यापारियों ने बोरे में शव देखा तो गोकशी का शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए और नाराजगी जताते हुए पुलिस को सूचना दी। शहर के बीचोंबीच से आई गोकशी की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खलबली मच गई। चंद मिनट बाद ही सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल कोतवाली और यूपी 100 पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां बोरे को चेक किया गया तो उसमें भैंस का बच्चा (बछड़े/पड्डा) निकला। सीओ सिटी ने बताया कि मामला गोकशी का नहीं है। बछड़े के शव को मौके से हटवा दिया गया है। किसी तरह की कोई तनाव की स्थिति नहीं है।