{"_id":"5d39ed888ebc3e6d1425f3ca","slug":"crime-pilibhit-news-bly3699477192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने हत्या के आरोप लगाए तो चिता से निकाला अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने हत्या के आरोप लगाए तो चिता से निकाला अधजला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद (पीलीभीत)। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद काफी देर ससुराल और मायके वालों के बीच बातचीत चली। इसके बाद शव को ससुराल वाले अंतिम संस्कार करने ले गए। इस बीच पिता ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे डाली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से विवाहिता का अधजला शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानूनी कार्रवाई के लिए मायके वालों से तहरीर मांगी गई है।
मूल रूप से बदायूं के सिरौली गांव निवासी हरिबाबू ने बताया कि वर्तमान में वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहते हैं। उनकी पुत्री 20 वर्षीय रचना की शादी छह माह पूर्व जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरातबोझ निवासी हर्षित गुप्ता से हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह ससुराल वालों ने रचना के बीमार होने की सूचना दी। इस पर वह बेटी की ससुराल आ गए। यहां रचना की मौत का पता लगा। इसके बाद बातचीत की जाती रही। पिता का आरोप है कि उन्होंने परिवार के बाकी सदस्यों के आने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कही थी। इसके बावजूद उनके घर के बाहर निकलते ही ससुराल वाले शव को ले गए और अंतिम संस्कार करने लगे। इसकी सूचना यूपी 100 पर दी गई। कुछ ही देर में जहानाबाद थाना और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चिता से विवाहिता के जलते शव को बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया। दोनों पक्षों से बातचीत की गई। इसमें विवाहिता के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। परिवार वालों से कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने पर उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।