फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी

Fri, 26 Jul 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। बरामदे में सो रही किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा करने के बाद एक खाली मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन दावा है कि आरोपियों के मकान पर ताला लटका मिला। वह परिवार समेत फरार हो चुके थे। अब पुलिस उनके रिश्तेदारों पर दबाव बनाकर उन तक पहुंचने में जुटी है। वहीं गांव में तनाव के हालात को देखते हुए दूसरे दिन भी एहतियातन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती रही। अफसर हालात पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार दोपहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि मंगलवार रात गांव के दो युवक उसकी 15 वर्षीय पुत्री जोकि बरामदे में सो रही थी, उसको तमंचे के बल पर धमकाते हुए अगवा कर ले गए। इसके बाद कुछ दूरी पर खाली पड़े मकान में दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। इसके बाद डरा धमकाकर छोड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही रेहान खां और मिंटू खां के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ प्रवीण मलिक ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए गांव का भ्रमण भी किया था। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से होने पर गांव में तनाव को देख पुलिस बल तैनात है, जोकि दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी रहा। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। उधर पुलिस आरोपियों के घर दबिश देने गई लेकिन ताले लटके मिले। वह फरार हो चुके थे। उनके बारे में पता लगाने के लिए पुलिस अब रिश्तेदारों से संपर्क साध रही है।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी आरोपी घर से भागे हुए हैं। उनके घरों पर ताला लटका मिला है। उनकी लोकेशन पता लगाने के लिए टीम सुरागरसी कर रही है। गांव में हालात सामान्य हैं। जल्द आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार सोनकर, एसपी

मकान मालिक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप
पूरनपुर। मकान मालिक ने किराएदार महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और वीडियो बना ली। इसके बाद उसी को दिखा ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। जेवरात भी हड़पने का आरोप है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले काफी समय से आरोपी के घर पर किराए पर रहती है। किराए के बदले आरोपी ने उससे चार हजार कीमत के जेवरात जमा कराए थे। इसके बाद उसको कभी वापस नहीं किया। आरोप है कि एक दिन उसने नशा देकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और वीडियो बना ली। इसके बाद से लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। कई बार दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed