फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 22 Jul 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
crime
न्यूरिया/पीलीभीत। अनबन के बाद मायके में रह रही पत्नी को लिवाने के लिए गए मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बेसुध हालत में अपनी ससुराल से आधा किलोमीटर दूर खकरा नदी के पास पड़ा मिला। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों ने मजदूर के ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। जिसके बाद न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के रंपुरिया गांव निवासी महेश (26) पुत्र भूपराम मजदूरी करते थे। उसकी शादी पांच साल पहले फुलहर गांव निवासी कमलेश से हुई थी। उसके दो बच्चे तीन वर्षीय स्वागत और डेढ़ वर्षीय दिव्या हैं। करीब सप्ताह भर पूर्व दंपती के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। परिजन के अनुसार इसके बाद से कमलेश बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। शुक्रवार को मजदूर महेश पत्नी और बच्चों को लिवाने के लिए फुलहर गांव अपनी ससुराल चला गया। शनिवार देर शाम उनको सूचना मिली कि महेश बेसुध हालत में फुलहर गांव के बाहर की तरफ ससुराल से आधा किलोमीटर दूर खकरा नदी के पास बेसुध हालत में पड़ा है। इस पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने मजदूर के ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने की आशंका जताई है। उधर, ससुराल वाले खुद पर लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह से गलत बता रहे हैं। न्यूरिया इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि जिला अस्पताल से भेजे गए मेमो के जरिए सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed